भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। दो सितंबर से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। सदस्यता अभियान दो चरणों में चल रहा है। जिसका पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है। जबकि 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है।
भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू
देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। 25 सितंबर तक पहले चरण का सदस्यता अभियान चला। जिसके बाद 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चला। दो चरणों के सदस्यता अभियान के पूरे होने के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है।
Also Read
- निजी कॉलेज के छात्र ने खुद को मारी गोली, मची अफरा-तफरी
- हाथ से उखड़ रहा डामर : घटिया सड़क पर फूटा पूर्व विधायक कुंजवाल का गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी
- सिलक्यारा टनल के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में निर्दलीय विधायक की NO ENTRY, भेदभाव के लगाए आरोप
- पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष : पूर्व प्रधान ने किया मौजूदा प्रधान के घर पर हमला, कई लोग घायल
- पंचायती चुनाव पर लग सकता है ब्रेक, चारधाम यात्रा बनी चुनौती
16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत
16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि हर 6 साल के बाद पार्टी अपने सदस्य को भी सदस्य बनने का मौका देती है। घरेलू महिला से लेकर प्रथम गांव से लेकर महानगर तक सदस्य नए सदस्य बनाते हैं। अब तक भाजपा का 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ है।
उत्तराखंड में पूरे देश में बनी सबसे ज्यादा महिला सदस्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के 9 जिलों में शत प्रतिशत से ज्यादा सदस्य पूरे हुए हैं। 23 विधानसभा में अपने लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता पूरे किए गए हैं। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पोलिंग में से 74 प्रतिशत सदस्य बने हैं। जबकि 11 सदस्यों ने 10 हजार से भी अधिक सदस्य बनाए हैं। पूरे देश में सबसे अधिक उत्तराखंड में महिला सदस्य बनी हैं।