भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। दो सितंबर से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। सदस्यता अभियान दो चरणों में चल रहा है। जिसका पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है। जबकि 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है।
भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू
देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। 25 सितंबर तक पहले चरण का सदस्यता अभियान चला। जिसके बाद 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चला। दो चरणों के सदस्यता अभियान के पूरे होने के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है।
Also Read
- एलटी शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अपने पसंदीदा मंडल में मिली तैनाती
- Chardham Yatra 2025 की तैयारियां तेज, जमीनी हालात का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव
- तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट
- खटीमा में लहराएगा 213 फीट ऊंचा तिरंगा, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन
- शीतकालीन यात्रा : ओंकारेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 25 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत
16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि हर 6 साल के बाद पार्टी अपने सदस्य को भी सदस्य बनने का मौका देती है। घरेलू महिला से लेकर प्रथम गांव से लेकर महानगर तक सदस्य नए सदस्य बनाते हैं। अब तक भाजपा का 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ है।
उत्तराखंड में पूरे देश में बनी सबसे ज्यादा महिला सदस्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के 9 जिलों में शत प्रतिशत से ज्यादा सदस्य पूरे हुए हैं। 23 विधानसभा में अपने लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता पूरे किए गए हैं। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पोलिंग में से 74 प्रतिशत सदस्य बने हैं। जबकि 11 सदस्यों ने 10 हजार से भी अधिक सदस्य बनाए हैं। पूरे देश में सबसे अधिक उत्तराखंड में महिला सदस्य बनी हैं।