उधमसिंह नगर के गदरपुर में सात साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची साठ घंटे से लापता थी। NDRF ने बच्ची का शव बांस के झुरमुट से बरामद किया है।
दरअसल गदरपुर की रहने वाली सात साल की महक शुक्रवार को बेर तोड़ने के लिए निकली थी। इसी बीच वो लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, SDRF और NDRF की टीमों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार को अंधेरा होने के चलते टीमें तलाश नहीं कर पाईं। इसके बाद शनिवार को भी बच्ची नहीं मिली। अभियान शुरू होने के तकरीबन साठ घंटे बाद रविवार को बच्ची का शव एक बांस के झुरमुट में फंसा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची की गिरने नदी में गिरने से मौत हो गई। बाद में पानी के प्रवाह के साथ वो बांस के झुरमुट में जा फंसी।
बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रोकर रोकर बुरा हाल है।
Also Read
- काशीपुर को सीएम धामी की सौगात, 111 करोड़ की योजनाओं का किया ऐलान
- नशे पर पुलिस का प्रहार : रुद्रपुर से बरामद हुई 80 लाख की 262 ग्राम हेरोइन
- रामा पैनल्स कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा, दस्तावेजों की छानबीन में जुटे हैं अधिकारी
- उत्तराखंड भूमि घोटाला: दिल्ली-मुंबई समेत कई राज्यों के 134 बड़े नामों का पर्दाफाश, कुमाऊं में भूमि लूट के मामले बढ़े
- रुड़की में मधुमक्खियों के जानलेवा हमले में रिटायर्ड फौजी की मौत, एक युवती समेत कई घायल